भारतीय स्टेट बैंक की इन्टरनेट बैंकिंग सुविधा कई बार परेशानी का सबब बन जाती है ,अधिकतर जब आप पहली बार इस सेवा का प्रयोग कर रहे हों, SBI अपने ग्राहकों को घर बैठे ही लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है इसके लिए उन्हें नेट बैंकिंग की ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होता है , यह D और पासवर्ड बैंक द्वारा दिया जाता है पर जब ग्राहक पहली बार इसका इतेमाल करते है तो कई बार उन्हें दिक्कत आती है जैसे की उनके अकाउंट का नहीं दिखाना, इस समस्या का समाधान काफी सरल है पर यह बात अधिकतर लोगो को पता नहीं कि यह कैसे करना है, आपको इसका उदाहरण देकर बताते हैं की यह कैसे किया जा सकता है ,
यदि आपकी अकाउंट की जानकारी नहीं दिख रही है तो आप ये करें :
1. अपनी ID और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद ऊपर की पट्टी पर PROFILE लिंक पर क्लिक करें
2. यहाँ से Manage A/C Display को सेलेक्ट करें
3 यहाँ पर आपसे आपका Profile पासवर्ड माँगा जायेगा जिसे आप भरें, ध्यान रहे Profile पासवर्ड आपका Login पासवर्ड नहीं है बल्कि यह दूसरा पासवर्ड है जो आपने पहली बार नेट बैंकिंग चालू करने पर सेट किया था
4. अब आपके सामने एक पेज खुलेगा उसमे आपको पट्टी पर Unhide Accounts को क्लिक करना है
5. यहाँ पर आपको अपना अकाउंट नंबर दिखाई देगा आपको उसके आगे सेलेक्ट का मार्क टिक करना है और सेलेक्ट करके सेव कर देना है
6. ये सब कुछ करने के बाद आपको अपने नेट बैंकिंग को लॉगआउट कर देना है और 6 घंटे तक इतंजार करने के बाद आपको लॉग इन करना है
आशा है आपकी परेशानी का हल निकल चुका होगा, अगर ऐसा नहीं हुआ है तो आप ये दोनों विडियो ध्यान से देखें की आपको क्या करना है इसे ठीक करने के लिए ,और कोई सहायता के लिए नीचे कमेंट करें, धन्यवाद्



No comments:
Post a Comment